31 Oct 2026, Sat
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

 

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी काशी बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री साय ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को धान की कटाई रोकने की सलाह

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed