31 Oct 2026, Sat
Breaking

अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा का आज अंतिम सफर: सुबह रायपुर आएगी पार्थिव देह, भिलाई-दुर्ग में श्रद्धांजलि के बाद भेण्ड्रा में होगा अंतिम संस्कार

 

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रायपुर लाया जाएगा, जिसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर दर्शन व श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर का आगमन सुबह 8:30 बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर होगा, जहाँ सुबह 9:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद विमानतल से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 10:15 बजे भिलाई-3 स्थित शासकीय आवास पहुँचेगा, जहाँ सुबह 11 बजे तक का समय अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि हेतु आरक्षित रखा गया है।

सुबह 11 बजे भिलाई-3 निवास से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुँचेगा, जहाँ दोपहर 12:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत जवाहर नगर, दुर्ग से ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

पार्थिव देह दोपहर 1 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुँचेगी। वहाँ दोपहर 2 बजे तक का समय अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए आरक्षित रहेगा। तदुपरांत दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार जिले में कब थमेंगे सड़क हादसे? : एक ही दिन में सड़क हादसे में गई चार की जान, मेले से लौट रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तो मासूम की ले ली तेज रफ्तार ट्रेलर ने जान, प्रशासन पर खड़े होते कई सवाल...

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed