1 Jun 2025, Sun 1:55:26 AM
Breaking

बीजापुर: पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

प्रमोद मिश्रा
बीजापुर, 11 दिसंबर 2024

बीजापुर जिले में नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियां एक बार फिर चिंता का कारण बन रही हैं। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी माड़ो राम कुड़ियम के रूप में हुई है। घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है।

पिछले दिनों भी नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरयाभूमि क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से चुनावी माहौल प्रभावित हो सकता है। प्रशासन और सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ाने की मांग की जा रही है।

क्षेत्रीय नागरिकों में डर और आक्रोश का माहौल है। सरकार और प्रशासन से नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है।

Share
पढ़ें   CG में वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला : जुम्मे की नमाज के समय में किया बदलाव, शुक्रवार को होली के चलते 2 से 3 बजे के बीच होगी जुम्मे की नमाज

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed