5 Sep 2026, Sat
Breaking

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: 19 मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत; ओवरस्पीड ने छीनी दो जिंदगियां

बिलासपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के पास 19 लोगों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सकर्रा सरपंच के नाम पर खरीदा गया था। इसे मुड़पार निवासी चंद्रशेखर पटेल चला रहा था, जो खेत में धान की रोपाई के लिए 19 मजदूरों को लेकर सकर्रा जा रहा था। रास्ते में मुड़पार के पास तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसा इतना भीषण था कि बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ को बनेगा शिक्षा का नया राष्ट्रीय हब: CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान - टॉप-100 संस्थानों में जगह दिलाने के लिए बड़े बदलाव, कोरबा-दंतेवाड़ा-रायगढ़ में बनेंगे मॉडल कॉलेज, खैरागढ़ विश्वविद्यालय को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय आयाम

 

 

 

 

 

You Missed