5 Sep 2026, Sat
Breaking

चित्रकोट में ₹25 करोड़ की टेंट सिटी को मंजूरी: विकासशील की बैठक में बड़ा फैसला, बस्तर को मिलेगा वर्ल्ड क्लास टूरिज्म हब

सतीश शर्मा

रायपुर, 21 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के समीप तीरथ गांव में टेंट सिटी विकसित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

 

बैठक में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। प्रोजेक्ट का मुख्य स्थान बस्तर जिले के ग्राम तीरथ में चित्रकोट जलप्रपात से 500 मीटर की दूरी पर होगा। बैठक में प्रोजेक्ट के वित्तीय प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां एडवेंचर एक्टिविटी, डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉन्फ्रेंस हॉल भी विकसित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि चित्रकोट जलप्रपात क्षेत्र को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चित्रकोट देश के सबसे बड़े जलप्रपातों में से एक है। टेंट सिटी बनने से बस्तर क्षेत्र में सालभर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बैठक में वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल विवेक आचार्य सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   जब महतारी ने बटन दबाया और महिलाओं के खातों में पहुंची राशि : CM की आग्रह पर सरस्वती यादव ने 'महतारी वंदन योजना' की राशि जारी की, महिलाओं को मिली दसवीं किश्त, CM विष्णुदेव साय के सुशासन की दिखी अनोखी झलक

 

 

 

 

 

You Missed