24 Jul 2026, Fri

BREAKING: स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मोहला-मानपुर, 22 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस की चपेट में आने से दो साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू किया।

घटना मानपुर ब्लॉक के खडगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया की है। जानकारी के अनुसार, फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस बच्चों को लेने गांव पहुंची थी। इसी दौरान दो वर्षीय युवानसी नरेटी बस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहला भेज दिया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। मामले की जांच जारी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Share
पढ़ें   लखपति दीदी मिशन को रफ्तार देने रायपुर में जुटेंगे 11 राज्यों के अफसर, महिला उद्यमिता को नई ऊंचाई देने 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *