8 Sep 2026, Tue
Breaking

‘राहुल गांधी देश से ऊपर नहीं’: अरुण साव का कांग्रेस पर वार, बोले—‘संविधान नहीं मानती, अराजकता फैलाना चाहती है’

सतीश शर्मा 

रायपुर, 23 जुलाई 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कहा कि, भाजपा द्वारा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव के समय कांग्रेस ने जिस तरह का रवैया अपनाया, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पता नहीं कांग्रेस किस दिशा में जा रही है। सत्ता से बाहर होने के बाद हताशा में उसने दुर्व्यवहार का रास्ता अख्तियार कर लिया है।

 

 

अरुण साव ने कहा कि, जब ये सरकार में होते हैं तो सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। कल भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान कांग्रेसी जिस प्रकार से डंडे लहरा रहे थे और सामने आकर नारेबाजी कर रहे थे, उससे वे क्या बताना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि, अपने नेता को जांबाज बताते हैं। जो नेता मान्य परंपरा, कानून व्यवस्था और संविधान से परे जाकर आचरण करता है, उसे जांबाज बताया जा रहा है। वहीं जांबाजी दिखाने की कोशिश कर रहे थे और अब पुलिस प्रशासन को धमकाने का काम कर रहे हैं।

अरुण साव ने कहा कि, सूरजपुर की घटना के दौरान इनके नेताओं ने पुलिस को धमकाया और अब फिर धमका कर क्या साबित करना चाहते हैं। उनकी धमकियों से कोई डरने वाला नहीं है। सभी के लिए कानून समान है और सभी को कानून सम्मत आचरण करना चाहिए। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस न संविधान मानती है, न कानून, बल्कि देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी देश और संविधान से ऊपर नहीं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर अराजकता पैदा करने की कोशिश की। राहुल गांधी लगातार ऐसा आचरण कर रहे हैं, मानो वे देश और संविधान से ऊपर हों। यही स्वभाव छत्तीसगढ़ कांग्रेस का भी है।

पढ़ें   अच्छी खबर : दुर्ग - रायपुर बायपास निर्माण में आई तेजी, कोलर के पास फ्लाईओवर दिसंबर तक निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ की जनता यह आचरण बर्दाश्त नहीं करेगी

अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस एक तरफ उत्पात करती है और दूसरी तरफ पुलिस को धमकाती है। छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है। इस तरह का आचरण छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और इसकी सजा कांग्रेस को जनता जरूर देगी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed