8 Sep 2026, Tue
Breaking

BREAKING: भिलाई में तेज रफ्तार का कहर, सेंट्रल एवेन्यू पर पेड़ से टकराई कार; दो युवकों की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्ग, 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के सेक्टर-6 के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मोर्चरी भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी के दौरान उसमें से शराब की बोतलें बरामद की हैं। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CGPSC के इंटरव्यू के लिए डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन...श्रमिक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मंत्री लखनलाल देवांगन...CG के सात खिलाड़ी होंगे IPL के ऑक्शन में शामिल...पढ़ें आज की बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed