8 Sep 2026, Tue
Breaking

कांकेर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : बाजार में 11 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

पखांजूर (कांकेर), 24 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जिंदा कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में कछुओं को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

वन विभाग के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम पीवी-124 के बाजार में वन्यजीवों की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद अधिकारियों ने घेराबंदी कर दीपांकर राय, निवासी ग्राम पीवी-117, को कछुओं की बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 

 

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 11 जीवित कछुए बरामद किए गए। जब्त किए गए कछुओं का कुल वजन करीब 7 किलो 10 ग्राम बताया गया है। वन विभाग ने सभी कछुओं को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

वन विभाग का कहना है कि वन्यजीवों की अवैध तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीव तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर मिलेगा भव्य नया विधानसभा भवन : CM विष्णुदेव साय और स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण, राज्योत्सव पर PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण, सितंबर तक हर हाल में पूरा होगा काम

 

 

 

 

 

You Missed