9 Sep 2026, Wed
Breaking

रायपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू कार का कहर: महिला चालक ने कई लोगों को रौंदा, चीख-पुकार के बीच मची अफरा-तफरी

रायपुर, 24 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई दोपहिया वाहन चालक और राहगीर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

 

 

सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Share
पढ़ें   'शादी करूंगा' कहकर बनाए संबंध, फिर बदला रवैया: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल लीव लेकर हुआ फरार

 

 

 

 

 

You Missed