24 Oct 2026, Sat
Breaking

राज्यपाल रमेन डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों की मुलाकात, नए विश्वविद्यालयों की स्थापना और उच्च शिक्षा के विस्तार पर हुई चर्चा

सतीश शर्मा 

रायपुर, 24 जुलाई 2026/ राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित प्रावधानों पर राज्यपाल से विचार-विमर्श किया। रमेन डेका ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार के संबंध में अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलाधिपति गजराज पगारिया, शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई-दुर्ग के कुलाधिपति आईपी मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय, गरियाबंद और रायपुर के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय, रायपुर के सीईओ चिन्मय दावड़ा तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   महापौर मीनल चौबे का दौरा कार्यक्रम: भाजपा पार्षद बैठक, विकास कार्यों का भूमिपूजन, महिला सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

You Missed