25 Jul 2026, Sat
Breaking

SASCI योजना की समीक्षा: मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दी सख्त समय-सीमा, विभागवार मासिक कार्ययोजना बनाने के निर्देश

सतीश शर्मा

रायपुर, 24 जुलाई 2026

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में राज्यों को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (SASCI) 2026-27 के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सुधार कार्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने और सभी विभागों को मासिक कार्ययोजना तैयार कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के लिए विभागवार कार्ययोजना बनाकर उसके अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

 

बैठक में SASCI 2026-27 के तहत जारी दिशा-निर्देशों और विभिन्न परिचालन गाइडलाइंस के अनुरूप विभागवार सुधार कार्यों की प्रगति, अब तक की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध लक्ष्य-पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव मुकेश कुमार, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव आर. शंगीता, राजस्व विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. सारांश मित्तर, वित्त विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार 4 मजदूरों को रौंदा, 100 मीटर तक घसीटने के बाद भागा चालक

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed