9 Sep 2026, Wed
Breaking

बलौदाबाजार में यज्ञ स्थल पर हुआ वृक्षारोपण, धार्मिक आयोजनों की तैयारियों के बीच परिसर की भी हुई साफ-सफाई

बलौदाबाजार, 24 जुलाई 2026

नगर के हृदय स्थल स्थित यज्ञ स्थल में धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जन सेवा समिति के सदस्यों ने बारिश के बाद वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले फल, फूल एवं ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधों का रोपण किया गया। साथ ही परिसर में उग आई खरपतवार की साफ-सफाई कर स्थल को व्यवस्थित किया गया।

 

 

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस यज्ञ स्थल पर हर वर्ष जनसहयोग से भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसके अलावा स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैकड़ों कलाकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं।

समिति ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के सहयोग से यहां ओपन सभागार का निर्माण कराया गया है। वहीं पूर्व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के कार्यकाल में दो कक्ष और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया था। इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों के सहयोग से पक्की यज्ञशाला का भी निर्माण कराया गया है।

समिति का कहना है कि यज्ञ स्थल पर समय-समय पर क्षेत्रवासियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बेहतर सुविधाओं के कारण यह स्थल सनातन धर्मावलंबियों के लिए धार्मिक आयोजनों का एक सुलभ और उपयुक्त केंद्र बनता जा रहा है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री, अभिषेक तिवारी, लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, रवि यादव, शिवप्रकाश तिवारी, प्रेमनारायण केशरवानी, सुरेंद्र जायसवाल, संजय नारायण केशरवानी, पियूष मिश्रा, अमित केशरवानी, मोहन साहू, लखेश साहू, अरविंद मिश्रा एवं गार्गीशंकर बाजपेई सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP का बड़ा कदम, आंध्र प्रदेश में 33% महिला आरक्षण से बदलेगी राजनीति की तस्वीर

 

 

 

 

 

You Missed