25 Jul 2026, Sat
Breaking

कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग: बॉयलर ब्लास्ट के बाद 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान, इलाके में फैला काला धुआं

कोरबा, 25 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले फैक्ट्री के बॉयलर में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद वहां काम कर रहे करीब 30 से 40 मजदूरों ने जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ लगा दी। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री से उठते काले धुएं ने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कार्बन फैक्ट्री की है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

 

प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बॉयलर में ब्लास्ट के बाद आग ने तेजी से फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। फिलहाल राहत की बात यह है कि समय रहते मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Share
पढ़ें   बस्तर बारिश पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला – कहा, सरकार तुरंत राहत कार्य शुरू करे, पीड़ितों को मुआवजा दे

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed