15 Jun 2025, Sun 1:55:43 PM
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीर बाल दिवस संगोष्ठी में होंगे मुख्य अतिथि, देश व धर्म की रक्षा में शहीद हुए बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को किया जाएगा सम्मान

रायपुर, 26 दिसंबर 2024| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीर बाल दिवस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह संगोष्ठी आज शाम 4:30 बजे रायपुर के मेडिकल कॉलेज हाल में आयोजित किया गया है। संगोष्ठी में प्रेमशंकर सिद्धार्थ जी मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार परविंदर सिंह भाटिया शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत के वीर सपूत बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहीदी को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। संगोष्ठी का आयोजन वीर बाल दिवस सम्मान आयोजन समिति सिख संगत समूह द्वारा किया गया है।

Share
पढ़ें   किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, आपकी सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति की सौगात, लम्बे संघर्ष के बाद मिला न्याय

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed