1 Nov 2026, Sun
Breaking

‘मुझसे बड़ी गलती हुई, देश मुझे माफ करे’: PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा वीडियो वायरल, बोली- बहकावे में आ गई थी

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द बोलने के मामले में एक छात्रा का माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगते हुए कहती है कि उससे बड़ी गलती हो गई और वह इसके लिए क्षमा चाहती है।

वीडियो में छात्रा खुद को 15 वर्षीय बताती है। उसका दावा है कि वह कनॉट प्लेस घूमने के बाद दोस्तों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंची थी। वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कह दीं, जिसका अब उसे गहरा पछावा है। उसने कहा कि उसका किसी राजनीतिक संगठन से कोई संबंध नहीं है और वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने संबोधन में कहा था कि बच्चों से गलती हो जाती है और उन्हें माफ कर देना चाहिए।

इस मामले में छात्रा के खिलाफ नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पक्ष छात्रा की माफी को स्वीकार करने की बात कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष कानून के तहत निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहा है।

पढ़ें   अबूझमाड़ में DRG-STF का संयुक्त ऑपरेशन: मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

(स्रोत: Aaj Tak | वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।)

Share

 

 

 

 

 

You Missed