10 Aug 2026, Mon
Breaking

रायपुर में ड्रग्स सप्लाई का खुलासा: 20 लाख की MDMA लेकर पहुंचा राजस्थान का युवक गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

रायपुर, 10 अगस्त 2026

रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 106.19 ग्राम MDMA के साथ राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त नशीले पदार्थ और आईफोन समेत कुल सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास कार्रवाई की। पुलिस को 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक MDMA लेकर खड़ा है और उसे बेचने की तैयारी में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की घेराबंदी की। पूछताछ में उसकी पहचान 22 वर्षीय रामनिवास माचरा, निवासी फलोदी, राजस्थान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 106.19 ग्राम MDMA बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास नशीले पदार्थ के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

 

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से MDMA के अलावा एक आईफोन भी जब्त किया है। मामले में गंज थाने में नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ग) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

साथियों के साथ सप्लाई करने का दावा

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर MDMA की बिक्री करता था। पुलिस के मुताबिक वह साथियों के कहने पर नशीले पदार्थ की खेप लेकर रायपुर में सप्लाई करने आया था।

अब पुलिस MDMA के स्रोत, सप्लायर, रायपुर में खेप लेने वाले लोगों और आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें   बिलासपुर में मौलाना की हैवानियत: गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर एसिड पिलाया, मिर्जापुर में दफनाया, 14 दिन बाद कब्र से निकला खौफनाक सच; अस्पताल और पुलिस पर भी गंभीर आरोप

NDPS मामलों में 163 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अब तक NDPS एक्ट के 73 मामलों में 163 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में करीब 5.47 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

जब्त सामान में गांजा, नशीली टैबलेट, MDMA, कोकीन, हेरोइन, ब्राउन शुगर, अफीम और अन्य नशीले पदार्थ शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 13.55 लाख रुपये नकद, 8 चारपहिया वाहन, 11 दोपहिया वाहन और 81 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में पूछताछ और एंड-टू-एंड जांच जारी है। जांच के दौरान नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed