2 Oct 2026, Fri

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक, कहा- पत्रकारिता में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

 

रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रमेश शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव स्मरणीय रहेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मेधावी श्रमिक बच्चों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री देंगे 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि, 38200 श्रमिकों को 19.71 करोड़ की मदद, न्यू सर्किट हाउस रायपुर में होगा भव्य कार्यक्रम