19 Aug 2026, Wed
Breaking

CG हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या: कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ के लिए 3 न्यायिक अधिकारियों के नाम मंजूरी के लिए भेजे

बिलासपुर, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट का जज नियुक्त करने की अनुशंसा की है।

कॉलेजियम की 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों को मंजूरी दी गई। तीनों की नियुक्ति बेंच कोटे से किए जाने की अनुशंसा की गई है।

कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव अब केंद्र सरकार के माध्यम से राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने और नियुक्ति अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल सकेंगे।

 

 

तीन नए जजों की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ेगी। इससे लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने और न्यायिक कामकाज का दबाव कम होने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   510 करोड़ के विकास कार्य, किसानों के लिए नई घोषणा: राजनांदगांव पहुंचे CM साय, जल संरक्षण मॉडल की जमकर सराहना

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *