4 Oct 2026, Sun
Breaking

रायपुर कार हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फरार आरोपी वकील बनकर कोर्ट पहुंचा, किया आत्मसमर्पण; तीन दिन की रिमांड मिली

रायपुर, 19 अगस्त 2026। टाटीबंध में कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी ने रायपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी मंगलवार को वकील की ड्रेस पहनकर न्यायालय परिसर पहुंचा। इसके बाद आमानाका पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को टाटीबंध स्थित एम्स के सामने परमजीत रणगण्ही की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परमजीत की शादी की बातचीत शिखा साहू से चल रही थी।

घटना वाले दिन शिखा अपने दोस्त भरत मंगनानी के साथ सफेद रंग की फॉक्सवैगन कार से टाटीबंध पहुंची थी। गुरुद्वारा के पास शिखा और परमजीत की मुलाकात हुई। इस दौरान भरत भी वहां मौजूद था। विवाद के बाद परमजीत को कार से कुचलने की घटना सामने आई।

घटना के बाद से भरत फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को वह वकील के भेष में कोर्ट पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे हत्या की वजह, घटना में इस्तेमाल कार और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी।

Share
पढ़ें   3 साल की जीविका पहली बार सुन सकेगी दुनिया की आवाजें: डोंगरगढ़ की बच्ची का एम्स रायपुर में सफल कॉक्लियर इम्प्लांट, चिरायु योजना बनी सहारा

 

 

 

 

 

You Missed