19 Nov 2026, Thu

वन मंत्री केदार कश्यप आज कोरबा में, पर्यटन स्थलों का करेंगे निरीक्षण; NTPC-SECL और वन विभाग के अधिकारियों संग विकास पर मंथन

रायपुर, 20 अगस्त 2026। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के प्रमुख प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और वन संरक्षण तथा विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए रवाना होंगे और 11 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे फुटका पहाड़ के लिए रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे मंत्री बालको रेंज स्थित कॉफी प्वाइंट के लिए रवाना होंगे और 2:30 बजे पहुंचकर क्षेत्र का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शाम 3:30 बजे वे ग्राम जमनीपाली के लिए रवाना होंगे।

शाम 4:30 बजे जमनीपाली स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित होगी। इसमें एनटीपीसी, एसईसीएल और वन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में वन संरक्षण, पर्यावरणीय प्रबंधन, विकास कार्यों और विभागीय समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

मंत्री केदार कश्यप कोरबा में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा वन संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और विकास कार्यों के बेहतर समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   ट्राइबल यूथ हॉस्टल के छात्रों का कमाल: UPSC प्री में मिली सफलता, CM साय ने कहा—‘छत्तीसगढ़ के सपनों को मिल रही नई उड़ान’