5 Oct 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबर : चीनी की कीमतों में राहत की उम्मीद, महाराष्ट्र में खुले खाद्य तेल की बिक्री पर रोक; मुंबई लोकल में दिव्यांग की मौत, विशाखापट्टनम में बच्चे की मौत और बांग्लादेश में नए राष्ट्रपति से हलचल

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें | 21 अगस्त 2026

1. PM मोदी की केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक में युवाओं से जुड़ने और नीतियां बनाने में उनके नए विचारों को शामिल करने पर जोर दिया।

2. शाह बोले- नदियों को जोड़ने से पानी की कमी दूर होगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ब्रह्मपुत्र, कावेरी और गोदावरी जैसी नदियों को जोड़ने से भारत में अगले 100 वर्षों तक पानी की कमी नहीं होगी।

3. दक्षिण भारत देश के विकास का अहम केंद्र
अमित शाह ने कहा कि दक्षिण भारत ने साहित्य, रिसर्च, स्पेस, IT, AI, उद्योग, कृषि, ऑटोमोबाइल और फार्मा समेत कई क्षेत्रों में देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है।

4. जंतर-मंतर पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। इसमें रिटायर्ड जज के साथ CBI और पुलिस के पूर्व अधिकारियों को शामिल किया गया है।

5. अमित शाह का उत्तर बंगाल दौरा
गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर बंगाल पहुंचे हैं। सिलीगुड़ी कॉरिडोर और नेपाल, भूटान व बांग्लादेश से लगी सीमाओं की सुरक्षा समीक्षा दौरे के केंद्र में है।

6. Gen Alpha के बच्चे भी उठा रहे आवाज
देश के कई हिस्सों में स्कूली बच्चे शिक्षक, सुरक्षित स्कूल, सड़क, बिजली-पानी और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगह प्रशासन ने बच्चों की मांगों पर कार्रवाई भी की।

7. कई राज्यों में बच्चों के प्रदर्शन से बढ़ी चर्चा
झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों के प्रदर्शन सामने आने के बाद Gen Alpha की सक्रियता चर्चा में है।

पढ़ें   रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : आपका रक्त बचा सकता है किसी की जिंदगी, उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल और उर्मिला फाउंडेशन की पहल, 2 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान शिविर

8. राम मंदिर निर्माण समिति पर चंपत राय का बयान
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पर मनमानी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी सलाह हमेशा नहीं मानी गई और पसंद के लोगों को चुना गया।

9. चीनी के दाम घटने की उम्मीद
आयात शुल्क में बदलाव के बाद चीनी की कीमतों में कमी की उम्मीद है। पिछले दो महीनों में चीनी करीब 40% महंगी हुई और फिलहाल इसका भाव लगभग 55 रुपए किलो बताया जा रहा है।

10. राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र अब अपनी बात कहने के लिए आगे आ रहे हैं और इसे रोका नहीं जा सकता।

11. महाराष्ट्र में खुले खाद्य तेल की बिक्री पर रोक
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुले में खाद्य तेल की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।

12. मुंबई लोकल में दिव्यांग यात्री की मौत
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद के बाद 62 वर्षीय दिव्यांग यात्री को चलती ट्रेन से धक्का देने का आरोप है। हादसे में यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सहयात्री को गिरफ्तार किया है।

13. पंजाब में BJP-अकाली दल के साथ आने के संकेत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। हरसिमरत कौर बादल ने BJP और अकाली दल के साथ आने की संभावना के संकेत दिए हैं।

पढ़ें   जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंची, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने किया भव्य अनावरण

14. होमवर्क नहीं करने पर बच्चे को थप्पड़, मौत
विशाखापट्टनम में होमवर्क नहीं करने पर छह साल के बच्चे को शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

15. बांग्लादेश को मिला नया राष्ट्रपति
बांग्लादेश में BNP के उम्मीदवार ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार को 167 वोटों से हराया। प्रधानमंत्री ने नए राष्ट्रपति को लाल गुलाब देकर बधाई दी।

16. इंडियन ऑयल की अल्जीरिया से बड़ी LPG डील
इंडियन ऑयल ने अल्जीरिया की कंपनी सोनाट्रेक के साथ LPG आपूर्ति समझौता किया है। 2027 से हर महीने 55 हजार टन गैस मिलने की उम्मीद है, जिससे खाड़ी देशों पर निर्भरता घटेगी।

17. पेरू में 6.7 तीव्रता का भूकंप
पेरू में 6.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसके झटके देश के दक्षिणी हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share