21 Aug 2026, Fri
Breaking

एमएचसीईटी में 23वीं रैंक से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचीं सौम्या राठौर, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर के कोर्ट में मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, 21 अगस्त 2026

जांजगीर की बेटी सौम्या राठौर का देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में विधि सहायक-सह-अनुसंधान सहयोगी के पद पर चयन हुआ है। उनका चयन न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर के न्यायालय में हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ जांजगीर और रायपुर में खुशी का माहौल है।

सौम्या राठौर, जांजगीर निवासी एवं वर्तमान में रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय धनंजय राठौर और आकाशवाणी रायपुर की कम्पीयर रोशनी राठौर की बेटी हैं।

सौम्या ने एमएचसीईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 23वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई के शासकीय विधि महाविद्यालय से विधि विज्ञान एवं एलएलबी की शिक्षा पूरी की। यह महाविद्यालय एशिया के सबसे पुराने विधि महाविद्यालयों में शामिल है।

 

 

इसके बाद सौम्या ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की विधि सहायक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मार्च 2026 में उनका चयन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति एन.के. चंद्रवंशी के न्यायालय में विधि सहायक के पद पर हुआ था, जहां वे कार्यरत थीं।

अब सुप्रीम कोर्ट में चयन के साथ सौम्या ने अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी बहन शौर्या राठौर जगदलपुर स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें प्रारंभ से ही मेधावी छात्राएं रही हैं।

सौम्या की इस उपलब्धि पर परिवार, परिचितों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share
पढ़ें   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, नक्सलवाद पर उच्च अधिकारियों से करेंगे अहम बैठक

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed