7 Oct 2026, Wed

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल, अंबिकापुर रेफर

बलरामपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां मजदूरों से भरी पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नरोला गांव के 10 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। रात करीब 2 बजे सेवारी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार 3 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए 7 घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Share
पढ़ें   सुगंधित चावल के निर्यात पर जोर : छत्तीसगढ़ में बासमती धान का रकबा बढ़ाकर किसानों को मिलेगा बेहतर दाम