7 Oct 2026, Wed

धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में मतांतरण का आरोप : रायपुर में बजरंग दल का हंगामा, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR की

रायपुर, 22 अगस्त 2026

रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में मतांतरण कराने के आरोप को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। सेंधवार तालाब के पास महतारी चौक स्थित एक मकान में करीब 30 लोगों के जुटने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने मतांतरण कराने और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया।

मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 12 लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताते हुए नए धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। इस मांग को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता खमतराई थाने में डटे रहे।

पुलिस ने मकान से मिले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

Share
पढ़ें   भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर भूपेश बघेल ने दिया विवादित बयान : भाजपा ने किया करारा पलटवार—अमित चिमनानी बोले- कांग्रेस को देश की हर उपलब्धि से होती है चिढ़, भूपेश बताएं उनकी और गांधी परिवार की कितनी बढ़ी आय

 

 

 

 

 

You Missed