7 Oct 2026, Wed
Breaking

BJP की नई टीम को नितिन नवीन का मंत्र: युवाओं से जुड़ें, नेशन फर्स्ट के साथ संयम और अनुशासन से काम करें

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026। बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक शनिवार को नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की नई टीम के साथ पुराने पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया। इसमें संगठन को मजबूत करने, युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से युवाओं के साथ लगातार संवाद बढ़ाने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए सक्रियता से काम करने को कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ काम करने और विचारधारा से जुड़े रहते हुए संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने पर जोर

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

सार्वजनिक जीवन में संयम और अनुशासन की नसीहत

नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को सार्वजनिक जीवन में संयम और अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों का आचरण संगठन की छवि से जुड़ा होता है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

विपक्ष के आरोपों का तथ्यों से जवाब देने का संदेश

बैठक में राजनीतिक मुद्दों पर विपक्ष के हमलों का जवाब भी तथ्यों के आधार पर देने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे प्रभावी और तथ्यात्मक तरीके से पार्टी का पक्ष जनता के सामने रखें।

पढ़ें   राशन दुकान संचालक की बेटी बनी अफसर: दर्शना सिंह ने UPSC में 283वीं रैंक पाई, धमतरी के DSP ध्रुव को 623वां स्थान

प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर बनेगी रणनीति

राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के बाद प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक प्रस्तावित है। इसमें कार्यक्रमों की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और कार्यक्रम के संयोजक विनोद तावड़े सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Share

 

 

 

 

 

You Missed