7 Oct 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: 27 अगस्त को 200 प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक, प्रारूप और सामाजिक प्रभावों पर होगा मंथन

रायपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की मौजूदगी में 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हाल में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 200 प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में समान नागरिक संहिता के संभावित प्रावधानों, इसके सामाजिक प्रभाव और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के अनुभव और सुझावों को UCC के प्रारूप को तैयार करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अलग-अलग समूहों से भी लिए जाएंगे सुझाव

UCC जैसे संवेदनशील विषय पर व्यापक सहमति और सुझाव जुटाने के लिए सरकार विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, विधिक और अन्य समूहों से अलग-अलग चरणों में चर्चा करेगी। इन समूहों को आमंत्रित कर उनके विचार और सुझाव लिए जाएंगे।

प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर प्रस्तावित प्रारूप को अधिक व्यावहारिक और व्यापक बनाने पर आगे मंथन किया जाएगा। 27 अगस्त की बैठक को छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की दिशा में प्रारंभिक लेकिन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

 

 

 

 

 

You Missed