9 Oct 2026, Fri
Breaking

संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश : संत रविदास जयंती पर कटगी में गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा ने निकाली भव्य सद्भावना यात्रा

बलौदाबाजार, 24 अगस्त 2026

कटगी में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश बुलंद हुआ। भारतीय जनता पार्टी मंडल कटगी की ओर से भव्य समरसता सद्भावना यात्रा निकाली गई।

यात्रा की शुरुआत ग्राम चिचपोल से हुई, जो मोहतरा और सिनोधा होते हुए कटगी पहुंची। रास्ते में गांव-गांव ग्रामीणों ने यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया। कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश मजबूत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। यात्रा के दौरान “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश के साथ समानता, सद्भाव और भाईचारे का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजीव जायसवाल, मंडल महामंत्री संत राम वर्मा समेत भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, युवा साथी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संत रविदास जयंती पर निकली यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और भेदभाव से ऊपर उठकर समरस समाज के निर्माण का संदेश देती नजर आई।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार ने गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का किया पुनर्गठन : हाई कोर्ट के जज नरेंद्र कुमार व्यास बने अध्यक्ष, नवल किशोर अग्रवाल और विमला सिंह कपूर को मिली सदस्यता

 

 

 

 

 

You Missed