9 Oct 2026, Fri
Breaking

कटगी में संत रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश: भाजपा ने निकाली सद्भावना यात्रा, गांव-गांव हुआ भव्य स्वागत

बलौदाबाजार, 24 अगस्त 2026। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर कटगी में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल कटगी की ओर से भव्य समरसता सद्भावना यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

यात्रा की शुरुआत ग्राम चिचपोल से हुई। इसके बाद यात्रा मोहतरा और सिनोधा होते हुए कटगी पहुंची। मार्ग में विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई और ग्रामीण भी यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हुए समानता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के विचार को आत्मसात करते हुए भेदभाव से दूर रहकर समरस समाज निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजीव जायसवाल, मंडल महामंत्री संत राम वर्मा सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, युवा साथी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संत रविदास जयंती पर आयोजित यह यात्रा सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए लोगों को आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती नजर आई।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था को सीएम विष्णु देव साय ने बताया देश की सबसे बेहतरीन: संजय श्रीवास्तव ने संभाला स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन का जिम्मा, मंत्रियों-विधायकों की मौजूदगी में हुआ भव्य समारोह

 

 

 

 

 

You Missed