25 Aug 2026, Tue

CM TODAY SCHEDULE: विष्णुदेव साय आज रायपुर-डौंडीलोहारा दौरे पर, ‘स्नेह की डोर’ और मातृ शक्ति सम्मान समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा डौंडीलोहारा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:40 बजे ग्राम बटेरा मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचने के बाद वे कार से लाल रघुवीर मैदान जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे लाल रघुवीर मैदान, डौंडीलोहारा में आयोजित ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह 2026’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:30 बजे डौंडीलोहारा से रवाना होकर मुख्यमंत्री बटेरा हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री शाम 3:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   सुकमा पुलिस का बड़ा ऑपरेशन – जंगल में चल रही नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, 17 राइफल समेत भारी मात्रा में असलहा बरामद

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *