11 Oct 2026, Sun
Breaking

दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में आग, बोनेट से उठी लपटें; कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

दुर्ग, 27 अगस्त 2026

दुर्ग नगर निगम परिसर में गुरुवार सुबह महापौर अलका बाघमार की इनोवा कार में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त वाहन महापौर कक्ष के सामने खड़ा था और महापौर अपने चेंबर में मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे वाहन के बोनेट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर निगम कर्मचारियों और परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास खड़े अन्य वाहनों को तत्काल हटाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब 12 बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बताया गया है कि जिस इनोवा वाहन में आग लगी, उसे नगर निगम ने किराए पर लिया है। समय रहते आसपास के वाहनों को हटाए जाने से आग के ज्यादा फैलने का खतरा टल गया।

Share
पढ़ें   भाजपा नेता और पूर्व पार्षद शिव मोहन बघेल पर जानलेवा हमला — CCTV में कैद हुई वारदात, चार हमलावरों की तलाश में पुलिस

 

 

 

 

 

You Missed