14 Oct 2026, Wed

रायपुर में भाजपा NGO प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, सुमीत मोड़क बने जिला मीडिया प्रभारी

रायपुर, 29 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के NGO प्रकोष्ठ की रायपुर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी एवं जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर की अनुमति के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं।

एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह एवं संभाग प्रभारी संदीप अग्रवाल के अनुमोदन से रायपुर जिला NGO प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा हुई।

 

नई कार्यकारिणी में सुमीत मोड़क को जिला मीडिया प्रभारी, NGO प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन से जुड़े कार्यों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

यह जानकारी नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी, NGO प्रकोष्ठ सुमीत मोड़क ने दी।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : रायपुर में राज्य युवा महोत्सव की होगी शुरुआत...CM विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ...तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव, 3500 युवा कलाकार बिखेरेंगे जलवा...डिप्टी CM अरुण साव बस्तर के दौरे पर...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें