तखतपुर सड़क हादसा
बिलासपुर जिले के तखतपुर में भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह दुर्घटना जुनापारा चौकी क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।





