29 Aug 2026, Sat

PM मोदी के जन्मदिन से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में होंगे सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम

रायपुर, 29 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। छत्तीसगढ़ में भी अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने बताया कि भाजपा हर वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यों और गतिविधियों का प्रमुख केंद्र गरीबों की सेवा और जनकल्याण रहा है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला और मंडल स्तर पर होंगी कार्यशालाएं

अभियान की तैयारियों को लेकर 22 अगस्त को दिल्ली में कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसके आधार पर अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं होंगी, जिनमें अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की माताओं से संवाद, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं सहित कई सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

गुजरात से वाराणसी तक निकलेगी जल यात्रा

अभियान के तहत गुजरात से 500 भाजपा कार्यकर्ता जल लेकर वाराणसी जाएंगे। प्रदेश संयोजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभियान के अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इसका उद्देश्य सभी गतिविधियों का बेहतर संचालन और आपसी समन्वय सुनिश्चित करना है।

पढ़ें   सरगुजा में फिर सुरक्षा में सेंध: बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागे 3 नाबालिग, एक महीने में 27 बाल अपचारी हो चुके फरार

इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला यह अभियान एक महीने तक प्रदेशभर में सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों के रूप में चलाया जाएगा।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *