16 Oct 2026, Fri
Breaking

रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर भोपाल निगम सख्त, 15 से ज्यादा प्रतिष्ठान बंद; कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने जताया विरोध

भोपाल, 31 अगस्त 2026

भोपाल में रहवासी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सोमवार सुबह नगर निगम ने सीलिंग की बड़ी कार्रवाई शुरू की। छह विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें कार्रवाई के लिए उतरीं। करीब चार घंटे में 15 से ज्यादा प्रतिष्ठान बंद कराए गए।

सुबह 9 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान रचना नगर में जूंबा डांस हाउस और होटल ओ को सील किया गया। वहीं उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जलसा और स्टार शादी हॉल पर भी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान अरेरा कॉलोनी में दुकानदारों ने विरोध और हंगामा किया। आर्य समाज मंदिर के पास टीम के पहुंचने पर व्यापारी कार्रवाई का विरोध करने लगे।

यह कार्रवाई रहवासी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ की जा रही है। इससे पहले नगर निगम ने ऐसे प्रतिष्ठानों को 8,264 नोटिस जारी किए थे। सोमवार से छह विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सीलिंग अभियान शुरू किया गया है।

Share
पढ़ें   बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में हर साइट पर काम दिखाने के निर्देश, लापरवाही पर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

 

 

 

 

 

You Missed