2 Sep 2026, Wed
Breaking

शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन का स्थापना दिवस समारोह: महापौर मीनल चौबे समेत अतिथियों ने शिक्षा, खेल और कला प्रतिभाओं का किया सम्मान

रायपुर, 02 सितंबर 2026। शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन का स्थापना दिवस समारोह होटल रॉयल एम्बियंस में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं विधायक संजय श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल एवं नवीन लोधा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं संस्थापिका श्वेता ठाकुर ने संस्था के उद्देश्यों और वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन महिलाओं एवं बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, कला, खेल और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने, महिलाओं को सिलाई एवं विभिन्न कौशल का प्रशिक्षण देने के साथ ही कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

 

 

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शिक्षा, खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए शिक्षा, कौशल विकास और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। अतिथियों ने संस्था को भविष्य में और व्यापक स्तर पर समाजसेवा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, बच्चों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समाजहित में सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने और अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Share
पढ़ें   घर में घुसकर फेरीवाले आदिल और आरिफ ने लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : लड़की बोली : "प्राइवेट पार्ट दिखाया, रेप की कोशिश की...' पुलिस ने आदिल को पकड़ा, छत्तीसगढ़ की घटना

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed