18 Oct 2026, Sun
Breaking

बलौदा बाजार में श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी: 30 से अधिक लोग थे सवार, 27 घायल; पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

बलौदा बाजार, 03 सितम्बर 2026: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत 27 लोग घायल हो गए। घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, माजदा में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी बेमेतरा जिले के मुरकुटा नांदघाट गांव से गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह सेल और छांछी के बीच मोड़ पर अचानक माजदा वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं को सिर में गंभीर चोट के चलते जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कसडोल पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

परिवार के सदस्य देवचरण जांगड़े ने बताया कि सभी लोग ग्राम मुरकुटा नांदघाट, जिला बेमेतरा से गिरौदपुरी धाम में बाबाजी के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक गाड़ी पलट गई, जिससे सभी घायल हो गए।

पढ़ें   CG के दुर्ग में 87 करोड़ का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड: 111 फर्जी खातों में ट्रांसफर हुई रकम, केनरा बैंक मैनेजर की शिकायत पर FIR, जल्द हो सकती हैं बड़ी गिरफ्तारियां

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद अमजद खान ने काफी मदद की और अपने वाहन से घायलों को कसडोल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed