27 Sep 2026, Sun

CM विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट, जनहित से जुड़े विषय पर हुई चर्चा

रायपुर 29 जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल गहलोत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।

Share
पढ़ें   रायपुर पुलिस की बैंकों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक: एसएसपी ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने, साइबर ठगी रोकने और पीड़ितों के पैसे की तुरंत वापसी के लिए पुलिस-बैंक समन्वय बढ़ाने पर दिया जोर