12 Nov 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज भोपाल दौरा तय, राजा भोज एयरपोर्ट से वृंदावन गार्डन तक रहेगा कार्यक्रम; देखें पूरा शेड्यूल

 

रायपुर, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे स्टेट प्लेन/विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 बजे राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल पहुंचेंगे। यहां से 12:35 बजे कार द्वारा होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:10 से 2:10 बजे तक उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे वे वृंदावन गार्डन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:55 बजे विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने के बाद कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे उनके मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Share
पढ़ें   CG हाईकोर्ट में 15 डॉक्टरों को झटका: 24 महीने की पुरानी स्टडी लीव पर नहीं मिलेगा 36 महीने का फायदा, याचिकाएं खारिज

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed