29 Jun 2026, Mon

CG की अलीशा बनी अदिति: इंटरनेट पर शुरू हुई मोहब्बत, धर्म की दीवार गिरी… अलीशा बनी अदिति, पुलिस के सामने चुना प्रेम का साथ

रामपुर, 29 जून 2026

सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती आखिरकार उस मुकाम तक पहुंची, जहां प्रेम ने जाति और धर्म की सभी दीवारें लांघ दीं। छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली 20 वर्षीय अलीशा खातून ने उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचकर अपने प्रेमी जोगेंद्र सिंह सैनी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर अदिति रख लिया।

करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। 10 मई को अलीशा घर छोड़कर रामपुर पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने भिलाई के खुर्शीपार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाश करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस 25 जून को रामपुर पहुंची। युवती की मां और भाई भी पुलिस के साथ आए और उसे वापस ले जाने की कोशिश की।

 

 


मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचा। जांच शहर कोतवाली पुलिस को सौंपी गई। पूछताछ में अलीशा ने साफ कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से जोगेंद्र सिंह के साथ रहना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने कानून के मुताबिक उसकी इच्छा को प्राथमिकता देते हुए उसे उसके पति के साथ जाने की अनुमति दे दी।

बताया गया कि दोनों ने 21 जून को हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। इसके बाद 26 जून को रामपुर के पंजाब नगर स्थित शिव मंदिर में सार्वजनिक जयमाला कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अब अलीशा, जो अदिति के नाम से नई जिंदगी शुरू कर चुकी है, अपने पति जोगेंद्र सिंह के साथ रह रही है।

पढ़ें   भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर भूपेश बघेल ने दिया विवादित बयान : भाजपा ने किया करारा पलटवार—अमित चिमनानी बोले- कांग्रेस को देश की हर उपलब्धि से होती है चिढ़, भूपेश बताएं उनकी और गांधी परिवार की कितनी बढ़ी आय

यह मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने लाता है कि डिजिटल दौर में रिश्तों की शुरुआत भले ही इंटरनेट से हो रही हो, लेकिन अंतिम फैसला कानून बालिग व्यक्ति की स्वतंत्र इच्छा को ही मान्यता देता है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *