28 Sep 2026, Mon

नकटी से हटाए गए परिवारों को बड़ी राहत: 75 लोगों के पुनर्वास का ऐलान, EWS फ्लैटों में होगी शिफ्टिंग

सतीश शर्मा 

रायपुर, 29 जून 2026। नकटी क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुए 75 परिवारों को बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन के अनुसार, सभी प्रभावित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों में अस्थायी और स्थायी रूप से बसाने की व्यवस्था की जा रही है।

एसडीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए आवासों का आवंटन भी शुरू कर दिया गया है। पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि सभी परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराया जा सके।

जिला प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास के दौरान प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जाएगा।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू की 6वीं चार्जशीट दाखिल, विदेशी शराब नीति से ₹248 करोड़ का राजकोषीय नुकसान, बड़े अफसर और कारोबारी बेनकाब