28 Sep 2026, Mon
Breaking

नकटी से हटाए गए परिवारों को बड़ी राहत: 75 लोगों के पुनर्वास का ऐलान, EWS फ्लैटों में होगी शिफ्टिंग

सतीश शर्मा

रायपुर, 29 जून 2026

नकटी क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुए 75 परिवारों को बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन के अनुसार, सभी प्रभावित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों में अस्थायी और स्थायी रूप से बसाने की व्यवस्था की जा रही है।

एसडीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए आवासों का आवंटन भी शुरू कर दिया गया है। पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि सभी परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराया जा सके।

जिला प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास के दौरान प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जाएगा।

Share
पढ़ें   शराब घोटाले में ईडी की कार्रवाई पर अरुण साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले– 'झूठे आरोपों से नहीं छिपेगा करोड़ों का घोटाला, दोहरी शराब बिक्री की सच्चाई छत्तीसगढ़ जानता है'

 

 

 

 

 

You Missed