12 Nov 2026, Thu

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से: 17 तक चलेगी कार्यवाही, चार दिन सदन में उठेंगे अहम मुद्दे

रायपुर, 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, चार दिवसीय सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी संपादन किया जाएगा।

शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में चर्चा करेगी। वहीं, विपक्ष भी जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाकर सरकार को घेर सकता है। ऐसे में दिसंबर में होने वाला विधानसभा का यह सत्र राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सत्र की प्रमुख जानकारी:

  • सत्र की शुरुआत: 14 दिसंबर 2026
  • सत्र का समापन: 17 दिसंबर 2026
  • कुल बैठकें: 4 दिन
  • प्रमुख कार्य: वित्तीय एवं अन्य शासकीय कार्य
Share
पढ़ें   महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए छत्तीसगढ़ से 500 तीर्थयात्री रवाना: मंत्री टंकराम वर्मा और अमित चिमनानी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- धर्म प्रेमियों की सेवा ही असली सुशासन

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *