12 Nov 2026, Thu

धमतरी में SI के मकान में लगी भीषण आग: AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, घर का पूरा सामान जलकर राख

धमतरी, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सब इंस्पेक्टर (SI) के मकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा इलाके की है। यहां SI के पद पर कार्यरत रामकृष्ण साहू के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि आगजनी में घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, AC में शॉर्ट सर्किट आग लगने की संभावित वजह हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल मकान मालिक की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके चलते आग से हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share
पढ़ें   जशपुर में ऑपरेशन आघात की बड़ी कार्रवाई: 1 क्विंटल से ज्यादा गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 36 लाख की ड्रग्स जब्त

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *