प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 2 दिसंबर 2025

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत में 12 विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 61 लाख 73 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।
स्वीकृत कार्यों को अधोसंरचना मद से मंजूरी दी गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
- शेड निर्माण – ₹4.62 लाख
- फुटपाथ (पेवर ब्लॉक) निर्माण – ₹8.90 लाख
- हाई-मास्ट लाइट – ₹9.27 लाख
- NH-30 पुलिया से विवेकानंद सरोवर तक नाली एवं सड़क चौड़ीकरण – ₹72.74 लाख
- वार्ड 10 – विवेकानंद तालाब से निकासी नाला तक आरसीसी नाली एवं क्रॉस-कल्वर्ट – ₹48.95 लाख
- शौचालय निर्माण – ₹28.53 लाख
- सामुदायिक भवन के पास प्रवेश द्वार निर्माण – ₹6 लाख
- सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण एवं रिनोवेशन – ₹18.20 लाख
- NH दुर्गा मंदिर से स्टेडियम तक सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली – ₹97.42 लाख
- स्टेडियम के पास ओवरहेड टैंक निर्माण – ₹13.80 लाख
- विवेकानंद तालाब के पास 800 मीटर बाउंड्री वॉल निर्माण – ₹46.90 लाख





