20 Oct 2026, Tue
Breaking

CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग बढ़ाने, निवेश लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा

 

नई दिल्ली, 4 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार और इससे रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोसा सहित हथकरघा और पारंपरिक वस्त्रों की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए इनके उत्पादन और बाजार को बढ़ाने के विषय पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। साथ ही छोटे और स्थानीय उद्योगों को टेक्सटाइल क्षेत्र से जोड़ने, निवेश को बढ़ावा देने और कारीगरों व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने से जुड़े विषय भी चर्चा में रहे।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश और उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के विषय पर भी चर्चा हुई।

Share
पढ़ें   भिलाई हादसा: मधुर आयरन कंपनी में तीन क्विंटल रॉड गिरने से सुपरवाइज़र शिव कुमार चौहान की मौत, परिजन बोले—कंपनी की लापरवाही, मुआवज़े की मांग

 

 

 

 

 

You Missed