5 Sep 2026, Sat
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे CM साय, शाम को Live Times Programme और गुढ़ियारी के विशाल दही हांडी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 5 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे। इसके अलावा शाम को वे Live Times Programme और विशाल दही हांडी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होकर 10:55 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। यहां 11:00 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक छत्तीसगढ़ मंडपम्, लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष-2026 में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 12:05 बजे लोकभवन से रवाना होकर 12:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और दोपहर में आरक्षित रहेंगे।

 

 

शाम को मुख्यमंत्री 6:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल पहुंचेंगे। यहां 6:30 से 7:30 बजे तक Live Times Programme में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल से रवाना होकर 7:45 बजे अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढियारी पहुंचेंगे। यहां वे 7:45 से 8:45 बजे तक आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:45 बजे अवधपुरी मैदान से रवाना होकर 8:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे और इसके बाद आरक्षित रहेंगे।

Share
पढ़ें   नक्शा प्रोजेक्ट में धमतरी सबसे आगे : रिकॉर्ड ऑफ राइट्स और डिजिटल डोर नंबरिंग कार्य का केंद्रीय सचिव ने लिया जायजा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed