5 Sep 2026, Sat
Breaking

बिलासपुर में फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात : बुर्का पहनकर घर में घुसे थे बदमाश; आपसी विवाद के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी

बिलासपुर 5 सितंबर 2026

बिलासपुर पुलिस ने चोरी और लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बीच लूट के पैसे और जेवर के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पूरे गिरोह का राज खुल गया।

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को कोटा क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास आरोपियों के बीच मारपीट हो गई। घायल आरोपियों में से एक शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पूछताछ के दौरान पुलिस को जुलाई में हुई दो बड़ी लूट की वारदातों के बारे में जानकारी मिली।

8 जुलाई को रेलवे कर्मचारी से लूट

 

 

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से कलेक्शन के 7,430 रुपए लेकर जा रहे एक रेलवे कर्मचारी को सलका डैम मोड़ के पास धक्का दिया था। इसके बाद उसका बैग लूटकर फरार हो गए थे।

18 जुलाई को बुर्का पहनकर घर में घुसे

इसके बाद 18 जुलाई को गिरोह के सदस्यों ने बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर में धावा बोला। आरोपियों ने मारपीट की और हथियार का डर दिखाकर करीब 50 हजार रुपए के सोने के जेवर लूट लिए।

हथियार और लूट का सामान बरामद

पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार, लूटे गए सोने के जेवर, एक कार, एक बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस दोनों वारदातों की जांच कर रही थी और संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी बीच गैंग के सदस्यों के बीच हुए विवाद ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद कर दी।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ को मिली नई उड़ान: CM विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ; सिर्फ 999 रुपये में करें हवाई सफर, सरगुजा-बस्तर की खूबसूरती तक अब आसान पहुंच

इस तरह लूट के माल के बंटवारे को लेकर हुआ आपसी झगड़ा ही पूरे बुर्का गैंग के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गया।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed