7 Sep 2026, Mon

रायपुर में JJS-2026 का रोड शो, ज्वेलर्स को नए खरीदारों, प्रोडक्ट और व्यावसायिक संबंधों से जुड़ने के अवसरों की दी जानकारी

रायपुर, 07 सितम्बर 2026। जयपुर ज्वेलरी शो (JJS) की ओर से दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाले JJS-2026 को लेकर रायपुर में रोड शो और प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर सराफा एसोसिएशन के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में शहर के ज्वेलरी और सराफा कारोबारियों को शो में मिलने वाले कारोबार के नए अवसरों और फायदों की जानकारी दी गई।

22 से 25 दिसंबर तक होगा आयोजन

JJS-2026 का आयोजन 22 से 25 दिसंबर 2026 तक जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), जयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ज्वेलर्स को शो में शामिल विभिन्न सेक्शनों, नए उत्पादों, खरीदारों से जुड़ने और व्यावसायिक संबंध बढ़ाने की संभावनाओं के बारे में बताया गया।

 

 

कार्यक्रम में रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम चंद भंसाली, सचिव जितेंद्र गोलछा और कार्यक्रम संयोजक अशोक बरड़िया मौजूद रहे। वहीं, जयपुर ज्वेलरी शो की ओर से चेयरमैन राजीव जैन और मानद सचिव कमल कोठारी ने प्रतिनिधित्व किया।

एक मंच पर मिलेंगे कारोबार से जुड़े लोग

JJS चेयरमैन राजीव जैन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जयपुर ज्वेलरी शो की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर और जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग में इसकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि JJS ऐसा मंच है, जहां निर्माता, थोक एवं खुदरा कारोबारी, निर्यातक, डिजाइनर और जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग एक ही स्थान पर मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शो के माध्यम से कारोबारियों को नए लोगों से संपर्क करने, नए उत्पादों और डिजाइनों को देखने, कारोबारी संभावनाओं पर चर्चा करने तथा नए व्यावसायिक संबंध बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने रायपुर के ज्वेलर्स को JJS-2026 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

पढ़ें   भिलाई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति का भंडाफोड़: नाम बदलकर बना रखे थे फर्जी आधार-पैन, वाट्सएप से बांग्लादेश में परिजनों से था लगातार संपर्क, एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई

कारोबारियों ने पूछे सवाल

रोड शो के दौरान रायपुर के ज्वेलरी कारोबारियों ने JJS प्रतिनिधियों से शो में भागीदारी, कारोबार के अवसरों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर चर्चा की। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयोजन का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम रायपुर और जयपुर के ज्वेलरी कारोबारियों को जोड़ने और आपसी व्यावसायिक संबंध मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में JJS के मानद सचिव कमल कोठारी ने रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों, अतिथियों और ज्वेलरी कारोबारियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *