7 Sep 2026, Mon
Breaking

पोषण सप्ताह में गूंजा ‘पोषण युक्त टिफिन लाओ, दवा भगाओ’ का नारा : उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल का सप्ताह भर अभियान; स्कूलों में बच्चों के टिफिन जांचे, बस्तियों में महिलाओं को बताए हेल्दी फूड के फायदे

रायपुर, 07 सितंबर 2026

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल ने स्वस्थ टिफिन को लेकर सप्ताहभर का विशेष जागरूकता अभियान चलाया। 1 से 7 सितंबर तक चले अभियान में अस्पताल की टीम ने स्कूलों, बस्तियों और आसपास के इलाकों में पहुंचकर लोगों को खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।

 

 

अभियान के दौरान मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह और डाइटिशियन मंजू झा ने कहा कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतें लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही हैं। घर के पारंपरिक भोजन की जगह जंक फूड और पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का बढ़ता इस्तेमाल चिंता का विषय है। उन्होंने संतुलित आहार को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताया।

स्कूलों में बच्चों के टिफिन की जांच

अभियान के पहले दिन अस्पताल में पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। दूसरे और तीसरे दिन भाठागांव क्षेत्र के आसपास के सरकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों के टिफिन की जांच की गई। बच्चों को टिफिन में पौष्टिक और संतुलित भोजन शामिल करने के टिप्स दिए गए।

चौथे और पांचवें दिन टीम ने बस्तियों में जाकर महिलाओं को कम तेल, कम नमक और मोटे अनाज के उपयोग के प्रति जागरूक किया। छठे दिन अस्पताल में नि:शुल्क डाइट काउंसलिंग कैंप आयोजित किया गया।

450 पैरामेडिकल स्टाफ को बताए हेल्दी टिफिन के टिप्स

अभियान के समापन दिवस पर अस्पताल में कार्यरत करीब 450 पैरामेडिकल स्टाफ को पोषणयुक्त टिफिन के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान ‘पोषण युक्त टिफिन लाओ, दवा भगाओ’ का संदेश दिया गया।

डॉ. विनोद सिंह और डाइटिशियन मंजू झा ने हेल्दी प्लेट कैसी होनी चाहिए, इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श टिफिन में भुने चने, अंकुरित अनाज, पनीर, दलिया, ब्राउन राइस और मौसमी फल जैसे पौष्टिक विकल्प शामिल किए जा सकते हैं।

पढ़ें   बारिश बनी कांग्रेस की जनसभा में बाधा! रायपुर पहुंच रहे मल्लिकार्जुन खड़गे, साइंस कॉलेज मैदान में जलभराव से बिगड़ी तैयारियाँ, सचिन पायलट ने लिया जायजा

अभियान में योगदान देने वाली टीम सम्मानित

सप्ताहभर चले अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पैरामेडिकल स्टाफ को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह, डाइटिशियन मंजू झा, डायरेक्टर नम्रता सिंह समेत अस्पताल की पैरामेडिकल टीम मौजूद रही।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed